फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पानी डालकर ट्रांसफार्मरों को किया जा रहा ठंडा

विज्ञापन
फोटो 23 एमएएचपी 16 परिचय-उपकेंद्र पनवाड़ी में ट्रांसफार्मर पर पानी डालकर ठंडा करता कर्मचारी। सं
विज्ञापन
पनवाड़ी/श्रीनगर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे लोड के बीच बिजली निगम ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सतर्कता बरत रहा है। एक सप्ताह से तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से बिजली की खपत में तेजी आई है। लोड अधिक होने से ट्रांसफार्मर फुंकने का खतरा बढ़ गया है। बिजली उपकेंद्र पनवाड़ी में कर्मचारी ट्रांसफार्मरों पर पानी डालकर उन्हें ठंडा करने में जुटे हैं ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। वहीं श्रीनगर उपकेंद्र में भी प्रतिदिन ट्रांसफार्मरों के पास बने अर्थपिट में पानी डाला जा रहा है।
विज्ञापन


यहां बिजली आपूर्ति के लिए 10 एमबीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर स्थापित हैं और 42 गांवों में सप्लाई के लिए 11 फीडर संचालित किए जा रहे हैं। अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य के निर्देश पर कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। विभाग का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली तारों और मशीनों में फाल्ट की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में उपकरणों को ठंडा रखने के लिए पानी डालने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति बनी रहे और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें