फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कोहरे में 75 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें

Fri, 19 Dec 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोहरे की धुंध ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। कोहरे के चलते झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रेन से गुजरने वाली कई ट्रेनें लेट रहीं। कोहरे को देखते हुए ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए अधिकतम स्पीड 75 किलोमीटर प्रतिघंटा से चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी ट्रेनों के लोको पायलट को फॉग डिवाइस दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, महाकौशल समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें दो से तीन घंटे लेट रहीं। भीषण सर्दी व कोहरे के बीच यात्री ट्रेनों के आने के इंतजार में बैठे रहे। ट्रेनों के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को कोहरे के दौरान फाॅग डिवाइस का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे में गति सीमा 75 किलोमीटर प्रतिघंटा की गई है। ताकि ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें