अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे पुल के पास टेंपो को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इससे एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कस्बा श्रीगनर के मोहल्ला भैरवगंज निवासी रज्जू प्रजापति (60) पुत्र भैरव प्रजापति, गुमान (55) पुत्र हीरालाल, प्रमोद (26) पुत्र गुमान रविवार को मंडी समिति महोबा में मटर बेचने आए थे। जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर रेलवे पुल के पास सामने से आ रहे टेंपो को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।
इससे उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली पलटते ही चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने रज्जू को मृत घोषित कर दिया। गुमान और प्रमोद का उपचार चल रहा है।