फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों का निर्माण जल्द पूरा करें : सीडीओ

Mon, 06 Jul 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में निर्मल भारत अभियान के तहत बनाए जा रहे शौचालयों का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों को चेताया कि समय पर लक्ष्य पूरा न होने पर कार्रवाई की जाएगी। 
सीडीओ सोमवार को विकास भवन सभागार में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शौचालयों का लक्ष्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही साफ सफाई पर जोर दिया। कहा कि ग्राम विकास अधिकारी क्षेत्र में जाकर लक्ष्य को पूरा करें। 
विज्ञापन

साथ ही चल रहे शौचालय निर्माण कार्यों को गति प्रदान करने के लिए गांव गांव में निर्माण कार्यों की प्रगति का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 
जिला पंचायत राज अधिकारी मयाशंकर मिश्रा ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अपने-अपने गांव में जाकर शौचालय निर्माण कार्यों का जायजा लें। साथ ही शौचालयों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के लिए लाभार्थियों को प्रेरित करें। 
विज्ञापन

कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारियों नियमित अपने कार्य क्षेत्र में जाकर कार्य करें और ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कराएं। कहा कि कार्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें