फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से लगी आग, लाखों की संपत्ति स्वाहा

Thu, 28 May 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान की पूजा के लिए लगाई गई अगरबत्ती की चिंगारी से लगी आग से लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गई। आग से घर में रखी नगदी समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मकान से आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया जिससे तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।  घटना के समय गृहस्वामी पड़ोसी के घर शादी समारोह में गए हुए थे।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मऊपुरा में रविदास कुटी के पास पुरूषोत्तम पुत्र मनमोहन कूुशवाहा मकान बनाकर रह रहा है। घर में वह पूजा पाठ कर दरवाजा बंद कर सपरिवार पड़ोसी के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था।  तभी मूर्ति  के पास लगी अगरबत्ती की चिंगारी नीचे गिरी और कपड़ों में आग लग गई। घर में ताला लगा होने के कारण आग का पता नहीं चल सका और अंदर ही अंदर आग बढ़ती गई। जब धुएं के साथ लपटें निकलने लगी तब पड़ोसियों ने गृह स्वामी को सूचना देकर आग बुझाना प्रारंभ किया। जिससे पड़ोसियों की मदद से आग पर तीन घंटे बाद काबू पाया जा सका। गृहस्वामी ने बताया कि हाल ही में फसल बेची थी जिसके 55 हजार रुपये नगद के साथ  20 कुंतल गेंहू ,लाही चना के अलावा घर- गृहस्थी का सामन भी जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर  राजस्व विभाग और बेलाताल चौकी प्रभारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें