फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खुश रहने के लिए सबके प्रति रखें सकारात्मक सोच

Sun, 03 Aug 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के हमीरपुर चुंगी स्थित ओम शांति भवन राजयोग मेडिटेशन सेंटर में रविवार को रक्षाबंधन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी को खुश रहने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर हुई। राजयोगिनी मीरा ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य बताया। कहा कि रक्षा बंधन एक पवित्र त्योहार है। हम सभी परमात्मा के बच्चे है। इसलिए आपस में हम सब भाई और बहन हैं। बीके राजेश बहन ने जीवन में खुश रहने के तरीके बताए। कहा कि खुश रहने के लिए हमें पहले सकारात्मक ज्ञान के चिंतन की आवश्यकता होती है। यदि सदा खुश रहना है तो सबके प्रति सकारात्मक सोच रखें। बीके उपदेश ने कहा कि क्रोध हमारे जीवन का सबसे बड़ा दुश्मन है। हमें क्रोध नहीं करना चाहिए। इस दौरान रक्षा सूत्र बांधा गया। इस मौके पर बीके हरि, समाजसेवी रामजी गुप्ता, शिवकुमार गोस्वामी, मुलायम सिंह, डीआर कुशवाहा, श्वेता, साक्षी, परमानंद पटैरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें