कुलपहाड। बच्चों के हुनर को निखारने के लिए नगर के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल ने आनलाइन समर कैंप की शुरुआत की है। जिसमें रचनात्मक व फन , इंटरटेनमेंट एवं हॉबी से जुडी विविध प्रतियोगिताओं का प्रतिदिन आयोजन किया जाएगा। पहले दिन वर्चुअल डांस प्रतियोगिता में सानिया फीरोज, ओजस्वी गुप्ता, महक श्रीवास, अर्चना पटेल, राशि गुप्ता, चाहत त्रिपाठी ने फिल्मी गानों पर अपनी नृत्य प्रस्तुति दी। वैष्णवी गुप्ता ने राजस्थानी घूमर नृत्य पेश किया। (संवाद)