फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: टिकरिया ने अजनर को 27 रनों से हराया

Thu, 22 Jan 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर में चल रहे सिद्धबाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को टिकरिया क्रिकेट क्लब ने अजनर क्रिकेट क्लब को 27 रनों से हराकर जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए क्रिकेटप्रेमियों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

टिकरिया क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में सात विकेट खोकर 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अजनर क्रिकेट क्लब की टीम 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 80 रन ही बना सकी। इससे टिकरिया क्रिकेट क्लब ने 27 रनों से मैच जीता। अंपायर की भूमिका डॉ. बीके राजपूत व देवेंद्र यादव ने निभाई जबकि कमेंट्री आदित्य तिवारी ने की।
उधर, ग्राम पंचायत टिकरिया में चल रहे सिद्धबाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में खोई क्रिकेट क्लब और अमा क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। खोई क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में पांच विकेट खोकर 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमा क्रिकेट क्लब की टीम 10 ओवरों में सात विकेट खोकर 85 रन ही बना सकी। इससे खोई क्रिकेट क्लब ने 16 रनों से मैच जीत लिया। अंपायर की भूमिका ललित व संजू ने निभाई जबकि हलकुट्टी कमेंटेटर और अंजुल स्कोरर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें