फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सीजेआई पर जूता फेंकना, सर्वोच्च न्यायिक पद का घोर अपमान

Sat, 11 Oct 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। आम आदमी पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने देश के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना को शर्मनाक बताया। कहा कि यह घटना देश के सर्वोच्च न्यायिक पद का घोर अपमान है और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है।
विज्ञापन

आप जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में तहसीलदार शेखर मिश्रा को दिए ज्ञापन में कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकना शर्मनाक और निंदनीय है l सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो और टिप्पणियां करने वाले सभी व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएं। इस मौके पर छात्र विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य प्रजापति, डॉ. सुनील गुप्ता, अत्री यादव, त्रिलोक चन्द्र, अनिल विश्वकर्मा, जिला महासचिव पंचायत प्रकोष्ठ अरविंद शिवहरे, मोहम्मद साबिर, रवि साहू, इमामुद्दीन, मोहम्मद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें