फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पहाड़ पर काम करते समय ऊपर से पत्थर गिरने से तीन श्रमिक घायल

विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 04 परिचय-जिला अस्पताल में पत्थर लगने से घायल हुए श्रमिकों का उपचार करते स्वास्थ
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा पहाड़ में सोमवार सुबह काम करते समय पत्थर गिरने से तीन श्रमिक घायल हो गए। साथी श्रमिकों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से दो को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। आशंका जताई जा रही है कि तीन दिन से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते ऊपर से मिट्टी-पत्थर धसकने से हादसा हुआ।
विज्ञापन


टीकामऊ गांव निवासी दयाशंकर (22), शिवचरन (18) और विजय (20) डहर्रा गांव स्थित पहाड़ नंबर एक में काम करते हैं। सुबह करीब साढ़े आठ बजे कुछ श्रमिक खनन के लिए ड्रिल मशीन से पहाड़ पर छेद कर रहे थे जबकि कुछ श्रमिक नीचे काम में व्यस्त थे। इसी दाैरान पहाड़ से मलबे के साथ पत्थर गिरने लगे। इससे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। पत्थर लगने से दयाशंकर, शिवचरन व विजय घायल हो गए।मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां शिवचरन और विजय की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
घायल दयाशंकर ने बताया कि घटना के समय 12 से अधिक लोग काम रहे थे। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ की ऊपरी सतह गीली हो गई थी। ड्रिलिंग के दौरान अचानक भारी-भरकम पत्थर नीचे गिर पड़े। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. नवीन चौहान ने बताया कि पत्थर गिरने से तीनों मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद विजय व शिवचरन को झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें