महोबा। कुलपहाड़-सूपा मार्ग पर लारपुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार तीन लोग घायल हो गए। 108 नंबर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य हादसों में युवक समेत पांच लोग घायल हुए हैं।
थाना खरेला के बपरेथा निवासी जागेश्वर (62), बम्हौरीखुर्द निवासी संपत (57) और मुढ़ारी निवासी फूलारानी (55) सोमवार की शाम चरखारी के सूपा गांव से ई-रिक्शा से कुलपहाड़ जा रहे थे। लारपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।
वहीं शहर के मोहल्ला अर्पित (20) रात को बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से वह घायल हो गया। इसी तरह चरखारी के मुख्तार, भैंसारी के राज, गहबरा के मुकेश व जरौली के गुलाब अन्य हादसों में घायल हो गए। मुख्तार, राज और मुकेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।