फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में तीन सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी और फरसे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुढ़ारी में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार को पिता-पुत्र ने तीन सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी व फरसों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम मुढ़ारी निवासी छत्रपाल और मोहन यादव कुछ साल पहले पंजाब कमाने गए थे। जहां पर दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ जाने के कारण दोनों परिवार गांव लौट आए और एक दूसरे से रंजिश मानने लगे। सोमवार को छत्रपाल कुशवाहा (25) और उसका भाई पन्नालाल कुशवाहा (22) अपने खेत जा रहे थे। जैसे ही करन यादव के दरवाजे से निकले तभी करन और उसके पिता मोहनलाल यादव ने दोनों भाइयों पर कुल्हाड़ी और फरसों से हमला कर दिया।
चीख पुकार सुनकर उनका छोटा भाई अशोक कुशवाहा (17) मौके पर पहुंच गया। तभी हमलावरों ने उस पर भी कुल्हाड़ी से प्रहार किया। उसके हाथ में कुल्हाड़ी लगने से वह भी घायल हो गया। ग्रामीणों के ललकारने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने पन्नालाल व छत्रपाल की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। छत्रपाल ने कोतवाली कुलपहाड़ में करन यादव और उसके पिता मोहनलाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें