फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर और ट्रक की भिड़ंत में तीन की मौत

Thu, 11 Feb 2016 12:25 AM IST
Three killed in truck collision Dnfr
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर- सागर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरबई गांव के पास डंफर और ट्रक में हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि डंफर का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में ट्रक चालक ,क्लीनर और डंफर चालक शामिल हैं।
विज्ञापन


 मंगलवार रात करीब दो बजे एक डंफर कबरई से गिट्टी लादकर लखनऊ की तरफ जा रहा था। हमीरपुर की तरफ से गिट्टी लेने जा रहे ट्रक की बरबई गांव के पास डंफर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक राजेश सिंह (35), क्लीनर सुजीत (30 ) पुत्र छोटेलाल (उन्नाव) और घाटमपुर निवासी डंफर चालक  रामचंद्र (36) की मौके पर मौत हो गई।

जबकि घाटमपुर के रामसारी गांव का डंफर क्लीनर राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक और डंफर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस और पुलिस को हादसे की सूचना दी । पुलिस ने घायल क्लीनर राजू को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सदर एसपी सिंह और सीओ दसर ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें