फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल

Thu, 19 Feb 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाआें में तीन लोग घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद भाग रहे टेंपो चालक को पुलिस ने दबोच लिया और टेंपो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


थाना श्रीनगर के ग्राम पवा निवासी केदारनाथ (76) पुत्र काशीप्रसाद बाइक से गांव से श्रीनगर की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रहे ग्राम पवा निवासी गजराज (35) पुत्र छविलाल की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।

इससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पनवाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा पनवाड़ी निवासी शानू (18) पुत्र रऊफ खान गुरुवार को नेहरू इंटर कॉलेज खेल मैदान के सामने सड़क से पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान महोबा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो उसे पीछे से टक्कर मारता हुआ निकल गया।
विज्ञापन


टेंपो की टक्कर लगने से शानू घायल हो गया। उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चालक को दबोच कर टेंपो भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें