फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तमंचों के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तमंचों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष महोबकंठ विनोद कुमार सरोज के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान मिथलेश साहू को पकड़ा। जिसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। इसी तरह चरखारी पुलिस ने मौसम राजपूत और समीर खान को एक तमंचा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। (संवाद)
विज्ञापन


शराब के साथ युवक को पकड़ा
खन्ना (महोबा)। थाना पुलिस ने शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने गुढ़ा मार्ग से जागेंद्र यादव निवासी मवईखुर्द को पकड़ा। जिसके पास से 18 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें