पाइप लाइन फटने से बर्बाद हुआ पानी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बा बेलाताल में एसके महाविद्यालय के समीप मंगलवार को पाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो गया। सूचना के बाद भी जल संस्थान के कर्मचारी मौके पर नही पहुंचे। इससे कस्बा बेलाताल की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। पानी की बर्बादी होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
ऐतिहासिक बेलासागर तालाब से कस्बा बेलाताल में पेयजल आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की सुबह एस के महाविद्यालय के पास पाइप लाइन फट गई। इससे हजारों लीटर पानी बर्बाद होता रहा। ग्रामीणों ने पाइप लाइन फटने की सूचना जल संस्थान के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। कस्बा बेलाताल के मोहल्ला खंदिया, जैलवारा आदि मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति बाधित रही।
कस्बे के बसंतलाल कुशवाहा, पंचमलाल रैकवार, भारत सिंह, गनेश सिंह, कौशल किशोर आदि का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी को लेकर मारामारी मचती है, लेकिन अधिकारी पानी की बर्बादी रोकने में नाकाम है। आरोप लगाया कि जल संस्थान के जेई कभी क्षेत्र में नही आते है। जिला मुख्यालय में अपना निवास बनाए है। उधर, जल संस्थान के अवर अभियंता का कहना है कि सूचना मिली है। जल्द ही पाइप लाइन दुरुस्त करा दी जाएगी।