फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम संख्या दिखाने के लिए गायब करा दिए हजारों सूखे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पौधरोपण अभियान के तहत नगर पंचायत कबरई में भेजे गए हजारों पौधे सूखने के मामले में जांच के भय से नगर पंचायत प्रशासन ने रातोंरात आधे से अधिक पौधे गायब करा दिए जबकि हजारों की संख्या में सूखे कीमती सागौन के पौधे अभी भी मोक्षधाम में रखे हैं। शासन की प्राथमिकता में शामिल पौधरोपण अभियान में अफसरों की लापरवाही उजागर हुई है लेकिन कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने नगर पंचायत कबरई को छह हजार पौधे रोपित करने के लिए दिए थे। सफाई नायक इंद्रपाल ने बताया कि वह स्वयं 2,600 पौधे महोबा से लाए थे। जिन्हें मोक्षधाम में रखा गया था। अफसरों ने पौधरोपण कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई। जिससे ढाई हजार से अधिक पौधे सूख गए।
इस मामले को अमर उजाला ने 24 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। हरकत में आए पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई से बचने के लिए सूखे पौधों की संख्या कम दिखाने के लिए आधे पौधे गायब करा दिए जबकि तमाम पौधे अभी भी मोक्षधाम में सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद भी अधिकारियों ने सूखे पौधों की जांच कराना भी मुनासिब नहीं समझा। उधर उपजिलाधिकारी सदर मोहम्मद अवेश ने शुक्रवार को जांच कराकर कार्रवाई की बात कही थी। शनिवार को मामले में क्या कार्रवाई हुई, इस सवाल पर एसडीएम ने कहा कि आप लिखित शिकायत करें। तभी कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें