फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: यह दौर सनातनी सभ्यता की पुनर्स्थापना का दौर है- पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ

Sun, 05 Oct 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 05 एमएएचपी 20 परिचय-कार्यक्रम में बोलते राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ। संवाद
विज्ञापन
महोबा। यह दौर सनातनी हिंदू सभ्यता की पुनर्स्थापना दौर है। देश के प्रमुख घटनाक्रम को यदि इस नजरिए से देखेंगे तो हर दिन अच्छा लगेगा। जो लोग आज वर्तमान संसद में वोट चोर बैठे होने की बात कह रहे हैं उनके पूर्वजों ने ही असली वोट चोरी की थी। यह बात रविवार को शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में जाने-माने राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कही।
विज्ञापन

शहर के टूरिस्ट बंगला में आयोजित दशहरा मिलन कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और स्वागत गीत के साथ की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी विचारक और प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने ओजस्वी भाषण से माहौल देशभक्ति पूर्ण कर दिया। उन्होंने कहा कि वह वीरभूमि पहली बार आए है। यहां के इतिहास के बारे में जानकारी कर अच्छा लगा। उन्होंने आजादी की लड़ाई में सुभाषचंद्र बोस के योगदान, उनकी मृत्यु पर चर्चा की। इसके साथ ही आजादी के बाद नई सरकार के गठन के दौरान सरदार बल्लभ भाई पटेल के साथ महात्मा गांधी के व्यवहार के बारे में अपने विचार रखे।
इस मौके पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, कार्यक्रम की संयोजक डॉ. नेहा परमार, डॉ. प्रशांत परमार, हेमेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, सतेंद्र प्रताप सिंह, संदीप शुक्ला, जगप्रसाद तिवारी, संतोष पटैरिया, शिवकुमार गोस्वामी, अवधेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

फोटो 05 एमएएचपी 20 परिचय-कार्यक्रम में बोलते राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ। संवाद

फोटो 05 एमएएचपी 20 परिचय-कार्यक्रम में बोलते राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें