फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सीसीटीवी कैमरे में कपड़ा डाल चोरों ने शोरूम में की चोरी

Sun, 26 Nov 2023 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्टेट हाईवे कालपी मार्ग किनारे सिटी फारेस्ट के निकट स्थित सब डीलर हीरो बाइक एजेंसी में चोरों ने एक लाख 22 हजार 753 रुपये नकदी चोरी कर ली। शुक्रवार रात हुई घटना की शनिवार सुबह जानकारी होने पर एजेंसी मैनेजर ने कोतवाली में सूचना दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कपड़ा डाल घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन



मुख्यालय स्थित हीरो एजेंसी के मैनेजर सैय्यदबाड़ा मोहल्ला निवासी फरदान ने कोतवाली में सूचना दी। जिसमें उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात चोर सीढ़ी लगाकर पीछे से अंदर घुस गए। गुल्लक में रखे एक लाख 22 हजार 753 रुपये चोरी कर ले गए। इसके अलावा अन्य सामान की जांच की जा रही है। सूचना पर सीओ सदर राजेश कमल, एसएसआई गुलाब चंद्र सोनकर व हलका इंचार्ज कृष्ण कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया। हलका इंचार्ज ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। लोगों से पूछताछ करने के साथ आसपास अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें