खन्ना (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे किनारे खड़े ट्रक की टंकी से चोर 320 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। कस्बा खन्ना निवासी ट्रक चालक बलदू प्रजापति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रात के समय उसने सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर दिया था। देर रात अज्ञात चोरों ने ट्रक से 320 लीटर डीजल चोरी कर लिया। सुबह जब वह ट्रक के पास पहुंचा तो ट्रक की टंकी का ढक्कन नीचे पड़ा था और डीजल गायब था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना कि डीजल चोरी की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। (संवाद)
पुलिस ने शराब के साथ युवक को पकड़ा
महोबा। थाना महोबकंठ पुलिस ने शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान बृजेंद्र सेन निवासी मड़वारी को गांव के बाहर से पकड़ा जिसके पास से 18 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। (संवाद)