फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने की फायरिंग

Sun, 18 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में शुक्रवार की रात चोरी की नियत से घर में घुसे चारों ने कमरे के ताले तोड़ चोरी का प्रयास किया। आहट पाकर गृहस्वामी के जाग जाने और शोर मचाने पर आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मोहल्ला सुभाष नगर निवासी भागवत पुत्र संतोष पांडेय शुक्रवार की रात परिवार सहित घर में सो रहे थे। तभी चोर दीवार फांदकर मकान में घुस आए और कमरों के ताले तोड़ चोरी का प्रयास किया। आहट सुनकर गृहस्वामी की नींद खुलगई और उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। गोली की आवाज सुन मोहल्लेवासियों की नींद खुल गई। और वह भी घरों के बाहर निकल आए।

शनिवार की सुबह पीड़ित गृहस्वामी ने कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। बताया कि इससे पहले सात सितंबर को भी उसके घर में चोरी का प्रयास किया गया था। परिजनों के जाग जाने पर बदमाश भाग गए थे। पीड़ित ने अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए मोहल्ले में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। शहर कोतवाल जेपी यादव ने घटना की जांच पड़ताल कराकर रा में पुलिस गश्त कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें