फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सोलर प्लांट से केबल चोरी कर रहा चोर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी क्षेत्र में स्थित 30 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट में चोरों ने दो बार वारदात को अंजाम दिया। पहली घटना में चोर करीब 1,800 मीटर केबल चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत दो लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी बार चोरी की कोशिश में एक आरोपी को सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया जबकि तीन साथी भाग गए। प्लांट मैनेजर विष्णुनेश त्रिपाठी ने बताया कि एक नवंबर की रात चोर जाली काटकर ब्लॉक नंबर दो से केबल चोरी कर ले गए थे। तीन नवंबर की रात ब्लॉक नंबर चार में चोरी की कोशिश के दौरान सुरक्षा गार्ड श्रीकांत तिवारी ने सुनील दत्त निवासी विच्छपुरा जनपद छतरपुर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें