फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 14 से 16 तक ओरछा जाने वाले वाहनोंं पर रहेगा प्रतिबंध

Thu, 10 Jul 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी-महोबा मार्ग पर ओरछा की ओर जाले वाली सड़क पर बने रेलवे के अंडरपास में 14 से 16 जुलाई तक मरम्मत का काम चलेगा। ऐसे में सड़क मार्ग से ओरछा जाने वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। काम पूरा होने के बाद वाहनों का आवागमन सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद महोबा से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग ओरछा जाते हैं। ओरछा मध्यप्रदेश के जनपद निवाड़ी में स्थित है। रेलवे स्टेशन ओरछा के समीप बने अंडर पास में मरम्मत का काम कराया जाना है। रेलवे की ओर से वहां से प्रशासन को प्रस्तावित कार्य को लेकर अवगत कराया गया है। ऐसे में सड़क मार्ग पर अंडरपास में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इसको लेकर जनपद निवाड़ी के कलेक्टर लोकेश कुमार ने सभी वाहनों को 14 जुलाई की रात 11 बजे से 16 जुलाई सुबह 07 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित किया है। हालांकि, झांसी जाने वाले वाहन फोरलेन से गुजरेंगे लेकिन ओरछा नहीं जाएंगे। अंडरपास का काम पूरा होने के बाद वाहनों की आवाजाही पहले की तरह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें