फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दो दिन तक बूंदाबांदी व तेज हवाओं के आसार

Mon, 05 May 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। दोपहर बाद बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चलीं। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। इस दौरान मौसम के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जिले में चार से छह मई तक गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

रविवार को मौसम में बदलाव का असर भी देखने को मिला। हालांकि, सुबह आठ बजे के बाद गर्मी का दौर शुरू हुआ। दोपहर एक बजे तक धूप भी खिली रही लेकिन इसके बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 37 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहीं। वहीं आर्द्रता 32 फीसदी दर्ज की गई। उधर, बेलाताल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिससे मौसम में बदलाव हुआ है। आगामी दो-तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ होगा और तापमान में वृद्धि के साथ ही गर्मी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें