फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पूर्व प्रधान समेत दो के मकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। श्रीनगर थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने पूर्व प्रधान समेत दो के मकान को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। एक रात में दो घरों से लाखों की चोरी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

सलारपुर निवासी पूर्व प्रधान जयकरण राजपूत ने रात में परिवार के साथ भोजन किया और बाहर वाले कमरे में सो गए। देर रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। चाेरों ने तीन कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 65 हजार की नकदी, 12 तोला सोने के गहने व 1.5 किलोग्राम चांदी के गहने चोरी कर लिए।
इसके बाद चोरों ने गांव के ही कृपाल राजपूत के घर में धावा बोला। गेट पर लगा ताला तोड़कर दो तोला सोना और 250 ग्राम चांदी के गहने ले गए। सुबह जब परिजन जागे तो सामान बिखरा व माल गायब देख होश उड़ गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने बताया कि 19 अप्रैल को उनकी चचेरी बहन मंजेश की शादी है। इसे लेकर नकदी और गहने घर पर रखे थे, लेकिन चोरों ने शादी की तैयारियों पर पानी फेर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह व एसआई कन्हैयालाल ने घटनास्थलों का मुआयना किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। मुकदमा दर्ज कर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें