आल्हा चौक में मोदी मोदी के नारे लगाते युवा
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के प्रमुख चौराहों का भ्रमण किया। ढोल नगाड़ों के साथ चल रहे युवा मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। इस मौके पर मिठाई भी बांटी गई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह व सांसद पुष्पेंद्र सिंह
चंदेल ने शहर के आल्हा चौक से भाजयुमो की रैली शुरू कराई। प्रदेश महामंत्री ने आल्हा व अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिला उपाध्यक्ष अंकुर शिवहरे के नेतृत्व में रैली नगर के प्रमुख चौराहों से गुजरी और लोगों को मिष्ठान वितरित कर मोदी की रैली में आने निमंत्रण दिया। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, रविंद्र दौदेरिया, चंद्रशेखर साहू, हेमू राजौरिया, शनि द्विवेदी, आलोक, वैभव कटारे, पेज दीक्षित आदि मौजूद रहे।
दो दर्जन छोटे वाहनों को गांव-गांव भेजेगा भाजयुमो
भाजपा युवा मोर्चा की बैठक रविवार को कस्बे के गहोई धर्मशाला में पीयूष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली में लोगों को ले जाने के लिए दो दर्जन छोटे वाहनों को गांव-गांव में भेजने का निर्णय लिया गया। अनुपम शुक्ला को वाहन बीट का प्रभारी बनाया गया। उधर, जनसेवक शिवपाल तिवारी ने धरौन, महेबा, बबेड़ी, सुरहा, बरबई सहित एक दर्जन गांव का दौरा कर भीड़ लाने के लिए ग्रामीणों को बड़े वाहन उपलब्ध कराए।