फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 2025 को अलविदा और नए वर्ष के जश्न में डूबे रहे युवा

Thu, 01 Jan 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वर्ष 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत के लिए वीर आल्हा-ऊदल की नगरी पूरी तरह जश्न के रंग में रंगी रही। बुधवार को शहर के होटल, मॉल और रेस्टोरेंट के साथ-साथ मोहल्लों तक में नववर्ष की तैयारियां चलती रहीं। गीत-संगीत, विशेष व्यंजन और रंग-बिरंगी सजावट के बीच लोग नए साल के स्वागत को लेकर उत्साहित नजर आए। रात 12 बजे केक काटकर युवाओं ने नए साल का जश्न मनाया।
विज्ञापन

31 दिसंबर की रात शहर के प्रमुख होटलों व अन्य स्थानों पर भव्य न्यू ईयर पार्टी कार्यक्रम आयोजित किए। लाइव डीजे, म्यूजिकल नाइट, थीम पार्टी, डिनर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कई प्रतिष्ठित होटलों ने न्यू ईयर पार्टी के लिए युवाओं के मनोरंजन की व्यवस्था की गई। शहर में नव वर्ष के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। ऐतिहासिक विजय सागर पक्षी विहार में लोग परिवार समेत पहुंचकर नए साल का जश्न मनाएंगे।

नववर्ष की आहट से महक उठा फूलों का बाजार

महोबा। नववर्ष के आगमन से फूल के बाजार में रौनक लौट आई है। बाजार में फूलों की बिक्री तेज हो गई है। मंदिरों, घरों की सजावट और नववर्ष के स्वागत के लिए लोग फूलों की खरीदारी करते रहे। जिससे फूल विक्रेताओं के चेहरे खिल उठे हैं। गुलाब, गेंदा और चमेली की मांग सबसे अधिक रही। सामान्य दिनों की तुलना में फूलों की कीमतों में इजाफा देखा गया। फूल विक्रेता रोहित सैनी, गोलू, राकेश ने बताया कि नववर्ष पर फूलों की मांग बढ़ी है। नव वर्ष में युवाओं की पहली पसंद इंग्लिश रोज, सिंगल रोज है, जिसकी शुरुआती कीमत 30 से 50 रुपये तक है। वहीं इंग्लिश रोज की बुके की भी डिमांड बढ़ी है। इसकी कीमत 150 से 500 रुपये तक है।
विज्ञापन



उपहारों से सजा बाजार, उमड़ी युवाओं की भीड़
महोबा। नए साल की तैयारियों को लेकर बाजार गुलजार रहा। उपहारों की दुकानों पर खरीदारी के लिए युवाओं की भीड़ जुटी रही। दुकानों पर डिजाइनर गिफ्ट्स युवाओं की पहली पसंद बने रहे। दुकानदार प्रशांत, दिव्यांश बताते हैं कि बिक्री के लिए तरह-तरह के उपहार दुकान पर सजाएं गए हैं। युवतियों की पहली पसंद टेडी बियर है तो वॉच व डिजाइनर गिफ्ट्स युवकों को लुभा रहे हैं। गिफ्ट्स की कीमत 200 रुपये से लेकर डेढ़ हजार रुपये तक है। न्यू ईयर विशिंग टेडी आकर्षण का केंद्र बने हैं। बाजार में आर्टिफिशियल पेड़-पौधे और फूलदान के अलावा पेंटिग, टेडी बियर, खेल-खिलौने आदि उपहार पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा डायरी व कैलेंडर की भी डिमांड है। छात्र-छात्राओं में पेन भी गिफ्ट आइटम में चल रहे हैं। बच्चों के लिए पेंसिल बॉक्स व किट आदि खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें