फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ही कराएगी चरखारी का विकास: शिक्षा मंत्री

Fri, 03 Apr 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहाकि चरखारी का विकास सपा ही करा सकती है।  चरखारी के पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत को षड़यंत्र के तहत झूठे मुकदमे में फंसाया गया था। इससे जनता से किए गए वादे भी पूरे करने का अवसर नहीं मिला। इसलिए पूर्व विधायक की पत्नी को पार्टी हाईकमान ने टिकट दिया है। ताकि जनता के किए गए वादाें को पूरा कर विकास कराया जा सके। बेसिक शिक्षा मंत्री गुरुवार को सपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहाकि सपा सरकार ने अपने सभी वादों को पूरा किया है। लैपटाप वितरण योजना के चलते गरीब बच्चों को लैपटाप से पढ़ाई में मदद मिल रही है। गरीब बेटियों और बेरोजगारों से किए वादे को भी पूरा किया। पिछले उपचुनाव में जनता ने सपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताया था। इसके लिए मै यहां की जनता का ऋणी हूं। बबेरू के विधायक विशंभर यादव ने कहाकि जनता से किए वादे को पूर्व विधायक पूरा नहीं कर सके। अब उनकी पत्नी उर्मिैला राजपूत जिम्मेदारी को पूरा करेंगी। चरखारी के विकास की जिम्मेदारी सपा सरकार की है। सम्मेलन में बलिया के विधायक रामसुंदर निषाद और पूर्व विधायक अंबेश कुमारी, उर्मिला राजपूत, जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, बांदा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, सपा जिला महासचिव मुईनउद्दीन उर्फ मुइया आदि मौजूद रहे।

अखिल विधानसभा में उठाएंगे चरखारी की आवाज
चरखारी (महोबा)। सरीला रियासत के राजा की वंशज राजकुमारी कुसुम महडेल भाजपा के चुनाव प्रचार में उतर आई हैं। उन्होंने कहाकि महारानी अवंतीबाई लोधी समाज की थीं। लोधी समाज के लिए पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने लोकसभा में मध्य प्रदेश के रामगढ़ में शहीद स्मारक बनवाए जाने की आवाज उठाई थी। इसलिए वह पूर्व सांसद के पुत्र अखिल राजपूत के चुनाव प्रचार के लिए चरखारी आई हैं। वह बुधवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्हाेंने कहा कि पूर्व सांसद के पुत्र अखिल राजपूत हमारी आवाज को विधानसभा में पहुंचाएंगे। पूर्व सांसद समाज को सम्मानित करने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर महेंद्र गुरुदेव, योगेश मिश्रा, जीतेंद्र सिंह सेंगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें