फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगा दी जान

Sat, 28 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरखारी(महोबा)। आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने फांसी पर लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के ग्राम रिवई निवासी रमेश (44) पुत्र गनेश अहिरवार मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाता था।

पत्नी व पुत्री के बीमार होने पर उसने उपचार कराया लेकिन कोई आराम नहीं लगा। रुपये के अभाव में बेहतर उपचार कराने में असमर्थ रमेश परेशान रहने लगा। शनिवार की सुबह उसने मकान के कमरे में फांसी पर झूल जान दे दी। परिजनों ने जब युवक को रस्सी के फंदे पर झूलता पाया तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें