फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मंगेतर से कहासुनी पर युवक ने जान दी

Fri, 24 Mar 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चरखारी के बम्हौरी बेलदारन गांव में मंगेतर से फोन पर बात करते समय कहासुनी पर युवक ने जहर खाकर जान दे दी। परजिनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बम्हौरी बेलदारन निवासी जीवनलाल के पुत्र मोहन (21) की शादी 29 मई को जनपद हमीरपुर के सहरी गांव में होनी थी। शादी को लेकर घर पर तैयारियां चल रही थी। शादी तय हो जाने के बाद मोहन अपनी मंगेतर से फोन पर बात करने लगा था। गुरुवार की देर रात तक मंगेतर से बात करने के बाद युवक घर से निकल गया। सुबह जब परिजन जागे तो युवक को लापता देख खोजबीन की। युवक खेत की मेड़ पर अचेत अवस्था में मिला। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा देशराज ने बताया कि देर रात भतीजा मोबाइल फोन पर मंगेतर से बात कर रहा था। अब पता नहीं कि फोन पर बातचीत के दौरान ऐसा क्या हुआ कि वह किसी को कुछ बताए बिना घर से निकल गया और जहर खाकर जान दे दी। घर पर चल रही शादी की तैयारियों के बीच मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें