फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लेखाकार को कार्यालय में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक कार्यालय के लेखाकार पर पीएम आवास के नाम पर अश्लीलता का आरोप लगाकर महिला ने उसे कार्यालय परिसर में ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। महिला ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। बीडीओ ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। बुधवार को हुई घटना से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



कस्बा निवासी महिला ने बताया कि उसने पीएम आवास के लिए खंड विकास कार्यालय पनवाड़ी में आवेदन किया था। आवेदन फार्म में मोबाइल नंबर भी लिखा था। ब्लॉक कार्यालय के लेखाकार ने उसके मोबाइल नंबर देखकर फोन करना शुरू कर दिया। पहले तो महिला ने उसे टाल दिया।


इसके बाद मंगलवार को पुन: लेखाकार ने महिला को पीएम आवास आवंटन का लालच देकर अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। महिला लेखाकार की सारी बातें रिकॉर्ड करती रही। बुधवार को महिला अपने पति के साथ खंड विकास कार्यालय पहुंची। इसी बीच लेखाकार कार्यालय आ गया। लेखाकार को देखकर महिला आग बबूला हो गई और उसका गिरेबान पकड़कर बाहर ले आई।
विज्ञापन



इसके बाद सरेआम चप्पल से उसकी पिटाई करना शुुरू कर दिया। कर्मचारियों के विरोध करने पर महिला ने उन्हें लेखाकार की अश्लील बातचीत की रिकॉर्डिंग सुनाई। इससे कर्मचारी भी पीछे हट गए। फिर महिला ने लेखाकार को कार्यालय परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

मामले में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) महिमा विद्यार्थी का कहना है कि महिला ने लेखाकार के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें