फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पीटकर घर से निकाला

Tue, 24 Feb 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। कस्बा कबरई के एक मोहल्ले में युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी पर पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। दो अन्य घटनाओं में महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसके चलते पत्नी आए दिन विवाद करती है। सोमवार को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और घर से भगा दिया। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
दूसरी घटना में कस्बा श्रीनगर निवासी अमित दीक्षित ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 20 फरवरी को किसी काम से तहसील महोबा जा रहा था। रास्ते में तहसील के पास उसकी बाइक रोककर सुशील चौबे निवासी जैतपुर ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस आरोपी सुशील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में कोतवाली कुलपहाड़ के सिरमौर गांव निवासी सुनीता ने अपने पति रोहित कुमार व चाचा ससुर रमेश पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें