फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फिर बदला मौसम, आंधी-बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता

Wed, 08 Apr 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़/ बेलाताल। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। मंगलवार की शाम अचानक तेज आंधी के साथ कुछ देर बारिश हुई। इससे किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई। अधिकांश किसान हार्वेस्टर से गेहूं की फसल की कटाई कराते नजर आए। ताकि, बची-खुची फसल घर पहुंच सके। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन के लिए आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे अचानक तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे किसान परेशान हो गए। दो दिन पहले हुई बारिश से भीगी फसल को सुखा रहे किसान मौसम बदलने से चिंतित नजर आए। कुलपहाड़ क्षेत्र के भरवारा, रिछा, चुरारी, सुगिरा, बूढ़ी, बागौल, कुलपहाड़ में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। जिससे दो दिन से कटी फसल को सुखा रहे किसानों की मेहनत एक बार फिर बर्बाद हो गई। किसान हरिशंकर, महादेव, रामराज आदि ने बताया कि बुधवार को मौसम खराब होने की मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी गई थी लेकिन मंगलवार को ही मौसम खराब हो गया।
बेलाताल क्षेत्र में जैतपुर व आसपास के इलाके में मंगलवार की शाम करीब पांच बजे आई तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। पहले से ही बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलें पूरी तरह संभल नहीं पाई थीं, ऐसे में दोबारा आई आंधी से खेतों में फैलाई गई फसलें फिर बिखर गई। उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जनपद में आठ व नौ अप्रैल को मेघगर्जना, बिजली गिरना व आंधी-तूफान की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है। डीएम गजल भारद्वाज ने कहा कि खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे, पेड़ के नीचे, टीन शेड के नीचे न बांधे। खराब मौसम में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकले। छिपने के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में पक्के मकान का ही प्रयोग करें। पेड़ के नीचे न छिपे, जंगली क्षेत्र में छोटे पेड़ के नीचे छिपे। किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु टीवी, कूलर आदि को न छुएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें