विकासखंड कबरई ग्राम करहरा कला में तैयार किए जा रहे सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन 2 फरवरी को मुख्यमंत्री के हाथों से किया जाएगा। इसके लिए समाजवादी पेंशन के राजकीय पालीटेक्निक में परिचय पत्र वितरण किए जाएंगे। इसके मद्देनजर गुरुवार को कमिश्नर मुरलीधर दुबे, जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक रामकिशोर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉॅ. एसके वार्ष्णेय, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता नेकीराम, सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने रेलवे स्टेशन ग्राउंड और पालीटेक्निक ग्राउंड में से एक स्थान पर हेलीपैड बनाने पर विचार विमर्श किया। गौर तलब है कि समाजवादी पेंशन के परिचय पत्र मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों वितरित किए जाएंगे। अधिकारियों ने सोलर प्लांट मांर्ग को देखकर उसकी मरम्मत किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं। जिससे अधिकारी दिन रात तैयारियाें में जुटे हुए हैं।