फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में रोकी ट्रेन

Thu, 12 Mar 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि केंद्र सरकार द्वारा लोक सभा में किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल पेश किए जाने के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामसजीवन यादव, प्रदेश सचिव निर्दोष दीक्षित और पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह व जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंबल एक्सप्रेस के आगे खड़े  होकर जमकर प्रदर्शन किया और ट्रेन को रोक दिया। जिससे रेलवे स्टेशन में कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई। बाद में ट्रेन गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुई। महेंद्र अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह, सचिव नीरज शास्त्री, महिपाल साहू, घनश्याम प्रजापति, रविंद्र उपाध्याय, कल्लू, अनिल श्रीवास्तव सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर को रेलवे स्टेशन पहुंच गए और जैसे ही चंबल एक्सप्रेस स्टेशन पर आने लगी, कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक पर बैनर लेकर बैठ गए। जिससे ट्रेन रेलवे स्टेशन में रुक गई। रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के काफी मान मनौव्वल के बाद कांग्रेसियों ने ट्रैक खाली किया। इसके बाद ट्रेन हावड़ा के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें