पेंशन योजना का लाभ पारदर्शी ढंग से लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने आधार कार्ड से खाता लिंक कराना जरूरी कर दिया है। आधार कार्ड से खाता लिंक होते ही पहली किस्त लाभार्थी के खाते में आ जाएगी। दूसरी किस्त आधार कार्ड की फोटोकॉपी और फोटो जमा करने के बाद ही आएगी। इसलिए वृद्धावस्था पेंशन के सभी 24,173 लाभार्थी अपना खाता आधार कार्ड से लिंक करा दें। सरकार के निर्देश के बावजूद अभी तक महकमे ने कोई ईमेल आईडी जारी कर आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक कराने के बावत कोई प्रचार प्रसार नहीं किया है। जिसके चलते जानकारी मिलने पर कुछ पेंशन लाभार्थी जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय पहुंचकर आधार कार्ड की फोटोकॉपी और एक फोटो जमा कर रहे हैं। वहीं ज्यादातर लाभार्थियाें को इसकी जानकारी ही नहीं है। केंद्र सरकार के निर्देशाें के तहत अभी फिलहाल कार्यालय में ही आधार कार्ड की कॉपी और फोटो जमा कराई जा रही है। जल्द ही इसके लिए एक ईमेल आईडी बना दी जाएगी। जिससे ऑनलाइन आधार कार्ड की कॉपी और फोटो ली जाएगी। यह केवल वृद्धावस्था पेंशन ही नहीं बल्कि विधवा, विकलांग व अन्य पेंशन पाने वाले सभी लाभार्थियाें से जमा कराया जाएगा।