फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चंदौली गांव के माहौल में छाया राजपूतों की रजिंश का तनाव

Wed, 25 Mar 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। मामूली झगड़े को लेकर चंदौली गांव के राजपूतों के बीच जो रंजिश अब बनी है। उसकी तपिश का तनाव पूरे गांव के माहौल पर फैल गया है। हत्या की वारदात के बाद गांव के लोगों के बीच आरोपी परिवार की दहशत कायम हो गई है और गांव में फैले इस तनाव को कम करने के लिए यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। छह थानों की पुलिस और पीएसी के जवान शांति व्यवस्था बनाए हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहीं टीमों ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना खरेला के चंदौली गांव में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे नरेंद्र राजपूत को रास्ते में रोककर गांव के ही सजातीय लोगों ने घेरकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और तमंचे से हमला कर दिया था। इसमें कुल्हाड़ी व गोली लगने से नरेंद्र की मौत हो गई थी जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सोमवार की शाम पंचायतनामा की कार्रवाई में देर होने के चलते पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। ऐसे में परिजनों को मंगलवार की सुबह का इंतजार करना पड़ा।
मंगलवार को नरेंद्र के शव का एक्सरे हुआ और इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को नरेंद्र का शव गांव पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। हत्याकांड में पुलिस ने घायल मंगल सिंह की तहरीर पर चंदौली गांव के संतोष राजपूत, मुन्ना राजपूत, प्रिंस राजपूत, नंदकिशोर राजपूत, मान सिंह राजपूत व रामकिशन राजपूत के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने फिलहाल पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है। रंजिश में हुए इस हत्याकांड को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी है। जिसे देखते हुए गांव में चरखारी, श्रीनगर, अजनर, महोबकंठ, पनवाड़ी व खरेला थानों का पुलिस बल व पीएसी तैनात की गई है। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें