फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: टास्क फोर्स करेगी जनपद के चार बांधों की निगरानी

Thu, 26 Mar 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद में स्थित चार बांधों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित की जाएगी। इसमें विशेषज्ञों समेत विभिन्न विभागों के सदस्य शामिल होंगे। इस टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य बांधों की नियमित निगरानी कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा। खासकर पुराने बांधों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग की ओर से बांध सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने के बाद यह प्रक्रिया शुरू हुई है। इसके तहत केंद्र व राज्य स्तर पर भी समितियां बनाई जाएंगी। राज्य स्तरीय समिति की अध्यक्षता बांध सुरक्षा विभाग के मुख्य अभियंता करेंगे जबकि इसमें तकनीकी अधिकारी, केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय बिजली प्राधिकरण के प्रतिनिधि, जल विज्ञान व बांध डिजाइन के विशेषज्ञ शामिल होंगे। समिति का पुनर्गठन हर तीन वर्ष में किया जाएगा और वर्ष में कम से कम दो बैठकें अनिवार्य होंगी। इनमें एक बैठक मानसून से पहले करना जरूरी होगा। समिति को बांधों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकार भी दिए गए हैं। जनपद महोबा में स्थित अर्जुन बांध, उर्मिल बांध, चंद्रावल व मझगवां बांध की निगरानी टास्क फोर्स करेगी। उधर, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मोतीलाल का कहना है कि बांध सुरक्षा अधिनियम का उद्देश्य बांधों को सुरक्षित रखना है और इसके तहत आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बांधों की निगरानी के लिए राज्य स्तर से टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें