फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अभी तक की पढ़ाई तो एक नींव, आगे तैयार करनी होगी बिल्डिंग

Mon, 19 Jan 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 19 एमएएचपी 10 परिचय-विदाई समारोह में सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बे के जनतंत्र इंटर कॉलेज में सोमवार को कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं की ओर से इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि अभी तक की पढ़ाई तो एक नींव थी, अब आगे की पढ़ाई में आपको बिल्डिंग तैयार करना है। जीवन में हर चीज अपने साथ अच्छाई व बुराई लाती हैं। आपका अपने माइंड पर कंट्रोल करना जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ हुआ। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल कहा कि छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं। आप शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा का जज्बा लेकर जा रहे हैं। अपने माता-पिता और गुरुजनों के आदर्शों पर चलने का कार्य करें। अपनी मेघा व प्रतिभा के बल पर उच्च शिखर पर पहुंचकर अपने विद्यालय, क्षेत्र व देश का नाम रोशन करें। प्रधानाचार्य जेपी अनुरागी ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षक राजेश, समाजसेवी सुलभ सक्सेना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, सीओ रविकांत गोंड, अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. आत्म प्रकाश वर्मा, उप प्रबंधक डॉ. आशीष खरे, उप प्रधानाचार्य प्रकाशचंद्र यादव, बृजराज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें