फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बंदी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीसरे दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का धरना

Sat, 20 Sep 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 24= धरने को संबोधित करते जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भगवानदास दीक्षित व मौजूद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला बार एसोसिएशन का विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने जेल में बंदी अनिल की हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष भगवानदास दीक्षित की अगुवाई में बुधवार से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। अधिवक्ताओं की मांग है कि अनिल के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। जिला कारागार में मुवक्किल से विधिक परामर्श के लिए जाने वाले अधिवक्ताओं से अपमान जनक व्यवहार बंद किया जाए।
इसके अलावा एक समय में पांच बंदियों को विधिक परामर्श दिए जाने की अनुमति दी जाए। एक सप्ताह में तीन बार मुलाकात करने की अनुमति दी जाए। अधिवक्ताओं ने बीते दो वर्षाें में जेल में बंदियों की हुई रहस्यमयी मौतों की सीबीसीआईडी से जांच कराने के साथ अन्य बिंदुओं को भी मांग पत्र में शामिल किया है। धरने पर मुख्य रूप से संघ के महामंत्री शैलेंद्र सचान, कमलेश कुमार धुरिया, सुरेंद्र प्रताप सिंह, संजय अवस्थी, अजय कुमार पालीवाल समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें