फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण अंचलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Thu, 28 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाल महापुरुषों की आकर्षक झांकियां निकाली। बच्चों ने देश की गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए आदर्श पेश किया।
विज्ञापन

67 वें गणतंत्र दिवस को शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में श्रद्धा से मनाया गया। विद्यालयों के बच्चों ने गांव गांव प्रभातफेरी निकाल अमर शहीदों और महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्र भक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शाम तक चलता रहा। ग्राम धवारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हरीशंकर कुशवाहा व प्राथमिक विद्यालय में राजेंद्र गुप्ता प्राथमिक कन्या विद्यालय में राजेंद्र राजपूत ने ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया। इसी तरह ग्राम खरेला देहात के टिकरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक ब्रजेंद्र धुरिया व बिंदावर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक मनोज अनुरागी ने ध्वजारोहण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूछा में प्रधानाचार्य कृष्णकांत श्रीवास्तव ने शिक्षक राकेश विश्वकर्मा, मनोज सिंह की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आदर्श बाल विद्या मंदिर खरेला के बच्चों ने महापुरषों की आकर्षक झांकियां निकालकर प्रभातफेरी के दौरान सभी का ध्यान खींचते हुए युगों युगों तक चलने वाली राष्ट्र की परंपरा के प्रति संदेश दिया। राधाचरन तिवारी बाल विद्या मंदिर और डा. रणधीर सिंह ज्ञान सरोवर के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली और देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें