फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कार्यक्रम के बहाने बुलाकर गायिका से छेड़खानी

Wed, 11 Feb 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के एक गांव में कार्यक्रम के बहाने गायिका को बुलाकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। साथी ने गायिका को खेत में ले जाकर छेड़खानी की और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के एक गांव की 21 वर्षीय गायिका कस्बे में आई थी। उसका कार्यक्रम पनवाड़ी क्षेत्र में था। उसका साथी थाना अजनर के मझगवां गांव का रहने वाला है। कार्यक्रम निरस्त होने के चलते साथी गायिका को अपने साथ बाइक पर बैठाकर यूपी-एमपी के बॉर्डर पर ले गया। गायिका का आरोप है कि साथी ने उसके साथ छेड़खानी की विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। बताया कि वह कार्यक्रमों में गायिका है। उसे एक कार्यक्रम के बहाने बुलाया गया था और बाद में कार्यक्रम निरस्त होने की बात कहते हुए साथी एकांत स्थान पर ले गया। पीड़िता ने थाने पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़खानी व जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना आठ फरवरी की रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें