फोटो 05 एमएएचपी 18 परिचय-सियारानी साड़ी सेंटर में साड़ी की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
महोबा। करवा चौथ को लेकर कपड़ा बाजार में चमक देखने को मिल रही है। लोग घरेलू कपड़ों के साथ ही त्योहार व सहालग के लिए कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। दिवाली पर कपड़ा व्यापारियों को अच्छे कारोबार का अनुमान है। रविवार को कपड़ा बाजार में भारी भीड़ रही। महिलाओं ने नई डिजाइन की साड़ियों की जमकर खरीदारी की।
जून माह से बाजार में छाई सुस्ती नवरात्र शुरू होते ही दूर हो गई। साड़ी-सूट व कपड़ा बाजार गुलजार हो गया। करवा चौथ व दिवाली पर्व को देखते हुए व्यापारियों ने नई वैरायटी मंगवाई है। बाजार में इन दिनों महिलाएं एवं युवतियां साड़ी, सूट आदि की खरीदारी कर रही है। रेडिमेड कंपनी ने भी लोगों की पसंद का ख्याल रखते हुए इस साल शूटिंग शर्टिंग की नई रेंज भी बाजार में उतारी है। ग्राहकों की भीड़ जुटने से बाजार में उछाल आया है। शोरूम व दुकानों में बनारसी, चिकन, साटन, नेट, जॉजेंट, शिफॉन समेत अन्य वैरायटी की साड़िया उपलब्ध है। शहर के मुख्य बाजार में स्थित स्पेशल डिजाइनर साड़ियों का कलेक्शन सियारानी साड़ी सेंटर ग्राहकों को लुभा रहा है। ग्राहकों को प्रत्येक साड़ी की खरीद पर एक निश्चित उपहार दिया जा रहा है। इससे ग्राहक उत्साहित नजर आ रहे हैं। सियारानी साड़ी सेंटर के प्रोपाइटर नमन सोनी ने बताया कि इंडिया के फेमस फैशन डिजाइनर की ओर से डिजाइन की साड़ियां ग्राहकों को पसंद आ रही है। गेम्स साड़ी, लक्ष्मीपति, कल्याणी, सुभाष, विपुल, सूर्या आदि साड़ियों की डिमांड बढ़ी है।