फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सर्दी में हार्ट अटैक व ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-चिकित्सक बोले, उम्रदराज बरतें सतर्कता, धड़कन हो सकती है असामान्य
विज्ञापन

फोटो 13 एमएएचपी 03 परिचय-जिला अस्पताल में मरीज का उपचार करते डॉ. राजेश भट्ट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। सुबह-शाम पड़ रही ठंड और दोपहर में सामान्य तापमान सेहत बिगाड़ रहा है। यह मौसम सबसे ज्यादा उम्रदराज, हाई ब्लड प्रेशर व हृदय रोगियों के लिए घातक है। इसलिए सुबह-शाम संभलकर ही घर से निकलें अन्यथा हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, लकवा आदि के शिकार होने की संभावनाएं अधिक हैं। चिकित्सक उम्रदराज लोगों को ऐसे मौसम में बेहद सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल की बृहस्पतिवार को ओपीडी खुलते ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ जुटी रही। सर्दी बढ़ने के साथ ही बुखार, खांसी, जुकाम के अलावा हार्ट अटैक व ब्रेन स्ट्रोक मरीज भी पहुंच रहे हैं। फिजीशियन डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव से नसों में संकुचन होता है। इससे रक्त का प्रवाह सुचारु नहीं होता है।
विज्ञापन

इसके चलते ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ता है। जिनके हृदय अथवा दिमाग में ब्लॉकेज होता है, उन्हें हार्टअटैक या ब्रेन स्ट्रोक पड़ जाता है, जो जानलेवा होता है। ब्रेन स्ट्रोक होने से लकवा हो जाता है। जिला अस्पताल के डॉ. राजेश भट्ट ने बताया कि जिन्हें दिल की बीमारी होती है, उनकी धड़कन असामान्य हो जाती है। इससे असमय घबराहट, बेचैनी होने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
गुनगुने पानी से ही नहाएं
इस मौसम में सुबह जागने पर पूरी आस्तीन के हल्के गर्म कपड़े पहनें। यदि सैर करने के लिए जाना है तो सूरज निकलने के बाद ही निकलें। ठंडे पानी की जगह गुनगुने पानी से ही नहाएं। खाने में बाजरा, मक्का, ज्वार, गुड़ आदि का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

बढ़े एंजाइना दर्द के रोगी
डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि मौसम में बदलाव से एंजाइना दर्द के रोगी काफी बढ़ गए हैं। पहले जहां आठ से 10 मरीज आते थे। अब प्रतिदिन 12 से 15 मरीज पहुंच रहे हैं। एंजाइना दर्द सीने का दर्द है, जो हृदय को ऑक्सीजन युक्त खून नहीं मिलने से होता है। इससे सीने में जकड़न, दबाव, जलन, भारीपन महसूस होता है। कंधों, हाथ गर्दन, जबड़े या पीठ तक दर्द महसूस होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें