फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पांच घंटे बंद रहा रेलवे फाटक हाईवे पर थमे रहे वाहनों के पहिए

Sun, 07 Dec 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 07 एमएएचपी 11 परिचय-किड़ारी रेलवे फाटक में मरम्मत कार्य के चलते लगा जाम। संवाद - फोटो : बैठक में मौजूद खेल एसोसिएशन के पदा​​​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर शहर के चार किलोमीटर दूरी पर स्थित किड़ारी रेलवे फाटक पर रविवार को मरम्मत का काम हुआ। इस दौरान करीब पांच घंटे तक फाटक बंद रहे। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के पहिए थमे रहे। विजय सागर पक्षी विहार मार्ग के पास बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका गया।
विज्ञापन

हालांकि, वाहनों की आवाजाही के वैकल्पिक मार्ग का सुझाव दिया गया लेकिन तमाम वाहन चालक मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। काम पूरा होने के बाद फाटक खोले गए। इसके बाद वाहनों की निकासी हुई। किड़ारी रेलवे फाटक पर रेलवे की ओर से रविवार को गेट की मरम्मत का काम कराया गया। यह काम सुबह छह से शुरू हुआ, जो 11 बजे तक चला। इस दौरान पांच घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहा।
रेलवे फाटक बंद होने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। वाहनों को रोकने के लिए तिराहे पर पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान वाहन चालकों को बांदा व कानपुर की ओर जाने के लिए सूपा और चरखारी होते हुए जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें