विकास खंड कबरई के ग्राम सिंघनपुर बघारी में अपात्राें को लोहिया आवास देने
और सचिव पर मनमानी का आरोप लगा ग्रामीणाें ने प्रदर्शन किया। बाद में खंड
विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
ग्राम
सिंघनपुर बघारी निवासी हरिओम, शिवनारायण, प्रेमनारायण, राहुल सिंह,
देशराज, रमाकांत, सितारा बानो, रामजी समेत तीन दर्जन ग्रामीणों ने गुरुवार
को विकास खंड कबरई कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने
बीडीओ को दिए ज्ञापन में बताया कि ग्राम सिंघनपुर बघारी में अपात्राें को
लोहिया आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है, जबकि बेघर ग्रामीणाें को योजना
में शामिल नहीं किया गया है।
ग्रामीणों ने सचिव पर मनमानी करने का
आरोप लगाया। बताया कि दो दिन पहले डीएम से भी शिकायत कर जांच की मांग की गई
थी लेकिन जांच के नाम पर महज खानापूरी की गई है। इससे योजना का लाभ
पात्राें को मिलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बीडीओ को प्रार्थना
पत्र सौंपकर मामले की पुन: जांच कराने और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई कराने
की मांग की।