फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्राें को आवास से भड़के ग्रामीण

Thu, 12 Feb 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कबरई के ग्राम सिंघनपुर बघारी में अपात्राें को लोहिया आवास देने और सचिव पर मनमानी का आरोप लगा ग्रामीणाें ने प्रदर्शन किया। बाद में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ग्राम सिंघनपुर बघारी निवासी हरिओम, शिवनारायण, प्रेमनारायण, राहुल सिंह, देशराज, रमाकांत, सितारा बानो, रामजी समेत तीन दर्जन ग्रामीणों ने गुरुवार को विकास खंड कबरई कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बीडीओ को दिए ज्ञापन में बताया कि ग्राम सिंघनपुर बघारी में अपात्राें को लोहिया आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है, जबकि बेघर ग्रामीणाें को योजना में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सचिव पर मनमानी करने का आरोप लगाया। बताया कि दो दिन पहले डीएम से भी शिकायत कर जांच की मांग की गई थी लेकिन जांच के नाम पर महज खानापूरी की गई है। इससे योजना का लाभ पात्राें को मिलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बीडीओ को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की पुन: जांच कराने और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें