फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरबा व डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Tue, 16 Oct 2018 10:20 PM IST
महोबा
विज्ञापन
गरबा व डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। नवरात्र को लेकर जिले में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। सोमवार की रात शहर के जीजीआईसी और चरखारी विधायक निवास पर गरबा व डांडिया नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, युवतियों और महिलाओं ने शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। पिछले एक सप्ताह से तैयारी में जुटे प्रतिभागियों ने अपनी कला व हुनर का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।    शहर के जीजीआईसी में राम नवमी उत्सव समिति द्वारा गरबा व डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने किया। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने जोगिरा तारा रारा गीत पर शानदार डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। निधि रावत, दीपाली तिवारी, अर्चना पटैरिया, छाया तिवारी, उमा, रुचि आदि महिलाओं ने हाथों में कलश लेकर घटनृत्य की शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। रात 11 बजे तक चले कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियां देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर जिलाधिकारी सहदेव,  भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी, नीरज रावत, पुनीत, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, कालेज की प्रधानाचार्य सरगम खरे, बीना तिवारी, ब्योम तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।        
विज्ञापन

चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार विधायक बृजभूषण राजपूत के आवास में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा के समीप सोमवार की रात डांडिया व गरबा का कार्यक्रम कराया गया। बीबीआर ग्रुप के मास्टर दिलशाद अहमद द्वारा बच्चियों को दो सप्ताह से प्रशिक्षित किया जा रहा था। बच्चों ने डांडिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पिंकी गुप्ता, रागिनी द्विवेदी, डॉ. सुमन सिंह को जज बनाया गया। जिन्होंने बच्चों के नृत्य की खूबियों को परखा। इस मौके पर जीतेंद्र सेंगर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुर शिवहरे, अमित शर्मा, उदित राजपूत, देवेंद्र, कुलदीप भटनागर, रामबाबू गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें