फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग पंचमी पर निकली शोभायात्रा, झाकियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में नागपंचमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। चौरसिया समाज के लोगों ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

नाग पंचमी पर जगह-जगह मेलों के आयोजन हुए। जिसमें लोगों की भीड़ जुटी रही। सपेरों ने घर-घर पहुंच लोगों को नाग देवता के दर्शन कराए।
नागपंचमी पर्व पर सुबह से ही घर-घर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दोपहर बाद पान मंडी से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जो सुुुभाष पुलिस चौकी, ऊदल चौक, आल्हा चौक, तहसील चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए गुजरी।
शोभायात्रा में 100 मीटर तिरंगा भी शामिल रहा। सबसे आगे अश्वनृत्य व बैंड-बाजों की धुन पर थिरकते युवा शामिल रहे। नाग कन्या, वीरांगना हिरियाबाई बरैन, वीर कालू मामा, नाग बाबा आदि की झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, लालता चौरसिया, कमलेश चौरसिया, कुंवर बहादुर, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, राहुल अग्रवाल, वीर परिहार आदि शामिल रहे।
चरखारी संवाद के अनुसार मां मदारन देवी मंदिर में नाग पंचमी पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। श्रीनगर संवाद के अनुसार प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें