फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर अफसरों की चौखट पर भीड़

Wed, 11 May 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
शिकायत दर्ज कराने को जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूखे के संकट से जूझ रहे लोगों की समस्याओं के निस्तारण में अफसर कितनी रुचि दिखा रहे हैं। यह किसी से छिपा नहीं है। छोटी सी समस्या के लिए कई बार अधिकारियों के यहां चक्कर काटने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को एसडीएम कार्यालय का नजारा तहसील दिवस की तरह नजर आया। लंबी लाइन में खड़े लोग अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए घंटोें इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


पेयजल और सूखा राहत के लिए किसान परेशान हैं। इसका अंदाजा रोजाना अधिकारियों के यहां दर्ज होने वाली शिकायतों से लगता है। मोहल्ला भटीपुरा निवासी रामदयाल, देवेंद्र आदि ने एसडीएम सुशील प्रताप सिंह को सौंपी शिकायत में बताया कि मोहल्ले में लगा हैंडपंप दो माह से खराब है। हैंडपंप दुरुस्त कराने के लिए आठ मार्च व 12 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन आजतक दुरुस्त नहीं हुआ। पानी की भीषण समस्या होने पर उन्हें तीसरी बार शिकायत करने आना पड़ा।

इसी प्रकार लौड़ी तिगैला निवासी रामस्वरूप, प्रमोद, महेंद्र अरविंद आदि ने बताया कि लौड़ी तिगैला स्थित नल से आपूर्ति ठप है। मोहल्ला वासियों ने नौ फरवरी, आठ मार्च, 12 अप्रैल को तहसील दिवस व एसडीएम से शिकायत की, लेकिन हालात जस के तस हैं। कुम्हडौरा गांव के किसानों ने सूखा राहत की धनराशि न मिलने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


ऐसे ही दर्जनों मामले है जो कई बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी नहीं निपटे। जिससे फरियादी परेशान है। एसडीएम का कहना है कि आने वाले प्रार्थना पत्रों की जांच कराकर उनका निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें